जन्म देने के बाद मां की मौत, बच्ची को अस्पताल में छोड़ गए परिजन

12/3/2016 11:28:28 AM

करनाल (शैली): जन्म के कुछ दिन बाद ही परिजन बच्ची को कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कालेज में ही छोड़कर चले गए। जहां पर बच्ची का इलाज चल रहा हैं। 

 

एस.एन.सी.यू. में कार्यरत डॉक्टर विधि ने बताया कि बेबी का जन्म 18 नवम्बर को मैडीकल कॉलेज में हुआ था, जन्म के बाद ही बेबी की माता की मौत हो गई थी। तब से बेबी एस.एन.सी.यू. में भर्ती है। जन्म के 4-5 दिन तक तो बेबी के परिजनों में कोई न कोई आता रहा लेकिन अब पिछले 4-5 दिनों से बेबी को देखने कोई नहीं आ रहा है। यहां पर बेबी का इलाज चल रहा है। 

 

उन्होंने कहा कि बच्ची की स्थिति ठीक है और वजन भी 1 किलो 900 ग्राम हैं। डॉक्टर ने कहा कि बेबी के परिजनों का फोन नंबर कई बार मिलाया गया लेकिन फोन नंबर नहीं मिला। तब से लेकर बेबी का यहां पर इलाज चल रहा हैं।