गीता पर करोड़ों से भी ज्यादा खर्च करेगी हरियाणा सरकार: गुर्जर (Video)

12/11/2016 1:57:33 PM

करनाल: हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष और गीता प्रगीता के प्रचार प्रसार पर खर्च हुए 1700 करोड़ रुपयों को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने छोटा मोटा खर्च बताया है। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद विपक्ष के जवाबी हमले का जवाब देते हुए गुर्जर ने कहा कि अगर और भी खर्च इसपर बढ़ाना पड़ा तो हम बढ़ाएंगे। 

आपको बता दें कि गत दिनों विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए थे कि जहां सरकार ने कुरुक्षेत्र में एक मन्दिर की सजावट पर तीस लाख के विदेशी फूल लगाए गए। वो सब व्यर्थ हैं, जिसे जनता की भलाई के कामो में भी खर्च किया जाना चाहिए था।