फरीदाबाद निगम चुनावः केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने बेटे के पक्ष में डाला वोट (Video)

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2017 - 12:16 PM (IST)

फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर मतदान शुरू हो चुका है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने निगम चुनावों में पहला वोट अपने पुत्र देवेंद्र चौधरी के पक्ष में वोट डाला। फरीदाबाद में बीजेपी ने 40 उम्मीदवारों को नगर निगम चुनावी मैदान में उतरा है जिसमें वार्ड नंबर 27 से बीजेपी के प्रत्याशी मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पुत्र  चुनाव लड़ रहे हैं। फरीदाबाद में अब तक 5.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। 10 लाख 28 हज़ार 699 मतदाताओ वाले फरीदाबाद नगर निगम चुनावों के लिए सभी 40 वार्डों में कुल 901 पोलिंग बूथों पर वोटिंग की जानी है। जिला प्रशासन ने कुल 261 पोलिंग बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं 114 पोलिंग बूथ अतिसंवेदनशील घोषित हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static