अब तक 9 लाख पर्यटक बने गीता जयंती महोत्सव के साक्षी! (Watch Pics)

12/9/2016 12:44:49 PM

कुरुक्षेत्र (धमीजा): अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सबसे ज्यादा 48,513 लोगों ने ब्रह्मसरोवर के कृष्णा घाट द्वार और सबसे कम 45 लोगों ने वी.वी.आई.पी. घाट द्वार से प्रवेश किया। महोत्सव के 7वें दिन ब्रह्मसरोवर के उत्तरी मुख्य द्वार से 46,277, दक्षिणी मुख्य द्वार से 6,877, अभिमन्यु घाट द्वार से 8,142, मंदिर घाट द्वार से 6,210, भीम घाट द्वार से 40,335, वी.वी.आई.पी. घाट द्वार से 45, कृष्णा घाट द्वार से 48,513, जीओ गीता द्वार से 10,538, अर्जुन घाट द्वार से 46 पर्यटकों सहित 1,66,993 लोगों ने बुधवार को महोत्सव में शिरकत की। 1 से 7 दिसम्बर तक करीब 9 लाख लोग महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं। 

महोत्सव में प्रतिदिन 1 लाख से ऊपर पर्यटक पहुंच रहे हैं। विदेशों तक हो रहे प्रचार-प्रसार से विदेशी पर्यटक भी महोत्सव में पहुंच रहे हैं। मुम्बई, दिल्ली और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एल.ई.डी. स्क्रीन पर गीता जयंती महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जीओ गीता प्रदर्शनी से अब तक 85,000 लोग गीता का ज्ञान ले चुके हैं। स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को गीता का ज्ञान देने और ब्रह्मसरोवर की फिजा को गीतामय बनाने के उद्देश्य से ही पहली बार गुफानुमा जीओ गीता प्रदर्शनी का आयोजन किया। 

देश के 574 जिलों से आए 600 से ज्यादा प्रतिनिधि जीओ गीता प्रदर्शनी को देखकर गद्गद हो गए। गुफानुमा प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु जी के दशावतार की मिट्टी से बनाई प्रतिमा लोगों को आकॢषत कर रही है। प्रदर्शनी में 1 पेड़ पर पूरी गीता के 700 श्लोक अंकित किए हैं। प्रदर्शनी का संचालन ब्रह्मचारी शक्ति, केशव, पवन शर्मा, विजय नरुला, राजेंद्र चोपड़ा, राम आहूजा, मंगत राम मेहता, सुनील, विजय बवेजा, सुरेंद्र धीमान, अनूप कुमार, अचिन आदि कर रहे हैं।