ललित मौत मामला: रेहड़ी चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

12/16/2016 11:26:16 AM

यमुुनानगर: थाना शहर पुलिस ने यमुना विहार निवासी ललित की मौत के मामले में रेहड़ी चालक राजिंद्र निवासी यमुना विहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। मामला सी.सी.टी.वी. की फुटेज से साबित हुआ है। पुलिस के हाथ वो वीडियो लगी है जिसमें मृतक व रेहड़ी चालक के बीच बहस हुई थी। इसी दौरान उसने मृतक को धक्का दे दिया। वह असंतुलित होकर गिर गया और ट्रक का पिछला टायर उस पर चढ़ गया।
 

पुलिस के मुताबिक हत्या जैसा उसका इरादा नहीं था। उस समय मृतक का जीजा कमलेश भी साथ था जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीती 12 नवम्बर को मामला दर्ज किया था। उसने शिकायत में कहा था कि वे दोनों पैदल आ रहे थे, ट्रक आया, वह तो बच गया पर साले पर उसका पिछला पहिया चढ़ गया। 

 

ट्रक संचालक अवतार सिंह की इस मामले में पहले ही जमानत हो चुकी है। उधर, थाना शहर के एडिशनल एस.एच.ओ. प्रमोद वालिया का कहना है कि मामला दर्ज गिरफ्तारी कर ली गई है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।