PM मोदी को सौपेंगी सम्पति की रिपोर्ट: कैबिनेट मंत्री

12/4/2016 3:31:50 PM

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के गांव हशामाबाद में 10 लाख रुपए की लागत से बनी आंगनवाड़ी केंद्र का उद्धघाटन करने पहुंची कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि पी.एम. के नोटबंदी के फैसले से जनता खुश है और काले धन रखने वाले परेशान है।

उन्होंने कहा कि पी.एम. के आह्वान पर हम अपनी सम्पति की रिपोर्ट पी.एम. को सौपेंगे और मुख्यमंत्री ने तो अपनी रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। वहीं, उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र बनाने का उद्देश्य हमारे देश के भिवष्य का आई.पी.एस. और आई.पी.डी.एस. स्कीम के माध्यम से विकास होता है।