अवैध हथियार रखने के आरोप में 2 लोगों को किया काबू

12/3/2016 2:26:23 PM

पानीपत (राजेश) : शुक्रवार को पुलिस ने 2 लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

 

थाना सदर पुलिस ने जागीर पुत्र लीमू निवासी गांव बराना, पानीपत को पलड़ी गांव को जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया और उसके पास से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद किया। आरोपी के खिलाफ सब-इंस्पैक्टर रमेश की शिकायत पर जागीर के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

दूसरे मामले मं पुलिस की एंटी स्नैचिंग विंग ने दीपक निवासी ढोडपुर को गिरफ्तार किया और उसके पास प्रतिबंधित तेजधार हथियार बरामद किया। आरोपी के खिलाफ हैंडकांस्टेबल दलेल सिंह की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने दीपक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।