महिला ने निगला जहर, मौत

12/5/2016 3:17:34 PM

पानीपत (पाटिल): किला कॉलोनीवासी एक महिला ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी तबीयत खराब होती चली गई। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

 

जानकारी के अनुसार किला कॉलोनीवासी हरप्रीत कौर (39) पत्नी परमजीत सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके चलते उसकी हालत खराब होती चली गई महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। महिला अपने पीछे 2 बच्चे छोड़ गई है। 

 

जांच अधिकारी ने बताया कि पंजाब के जालंधर निवासी हरप्रीत कौर ने करीब 17 साल पहले परमजीत के साथ लव मैरिज की थी, जिससे उसके परिजन भी खफा थे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों परमजीत के चाचा की मौत हो गई थी, हरप्रीत वहां गई थी। वहां से वापस आई और जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि हरप्रीत जब अपने मायके गई थी तो वहां उससे किसी ने ठीक प्रकार से बात तक नहीं की, जिससे वह आहत थी। इसी वजह से से उसने जहर निगल अपनी जान दे दी। मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।