यहां राम भरोसे चल रहे ई रिक्शा (Watch Pics)

10/27/2016 1:57:22 PM

पानीपत (राजेश कुमार): जिले में ऑटो के बाद अब ई रिक्शा ने जगह बनानी शुरू कर दी है। नम्बर प्लेट, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के बिना ये रिक्शा धड़ले से चल रही है। अगर कोई मैट्रो रिक्शा चालक किसी घटना को अंजाम दे तो उसकी पहचान होना बेहद मुश्किल हो सकता है। 

 

लोगों का कहना है कि रेलवे रोड, बस स्टैंड पर इनका स्टैंड बनना चाहिए। मैट्रो रिक्शा का किराया निर्धारित नहीं है। एक जगह जाने पर किराया दस रुपए देते हैं तो दूसरा उसी जगह जाने का किराया 15 से 20 रुपए तक लेता है। 

 

वहीं रिक्शा चालकों का भी कहना है कि उनका रजिस्ट्रेशन कर उन्हें नम्बर दिया जाए।ताकि कल को उनकी रिक्शा चोरी हो जाए तो कम से कम वो कहीं कम्प्लेंट तो करवा सके। 

 

डी.एस.पी. ट्रैफिक आत्मा राम का कहना है कि मैट्रो रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर उनको नंबर दिया जाएगा। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर उसकी पहचान हो सके।