क्रूजर व एम्बुलेंस की आपसी टक्कर, 2 गर्भवती महिला सहित 11 लोग घायल

11/29/2016 10:23:55 AM

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत-गोहाना रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर होने की खबर मिली है। 

दरअसल हुआ यूं कि शादी समारोह से लौट रहे क्रूजर और 102 एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 2 गर्भवती महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। गर्भवती महिलाओं की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें खानपुर से रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया गया है। 

हादसे के बाद घायलों को दूसरी एम्बुलेंस में उपचार के लिए ले जाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।