सरकार के उच्चाधिकारियों पर रॉकी मित्तल का विवादित बयान

1/20/2017 4:51:57 PM

गुरुग्राम:हरियाणा के गुरुग्राम में रॉकी मित्तल का विवादित बयान सामने आया रहा है। उन्होंने सरकार के 2 उच्चाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुआ कहा कि ये ईमानदारों की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भ्रष्ट अधिकारी बैठे हैं। लोकसंपर्क विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी मुझे हटाने की साजिश कर रहे हैं। सी.एम. मनोहर लाल खट्टर संत व्यक्ति हैं। सीएम के पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल है। अभी हाल ही में इन की नियुक्ति हुई है।