मेंटल वार्ड में भर्ती महिला से रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा (Pics)

12/16/2016 12:37:29 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के रोहतक के महिला मेंटल वार्ड में भर्ती एक मानसिक महिला के साथ वार्ड बॉय द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से महिला स्टेट मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज के लिए भर्ती थी। 

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड बॉय ने मानसिक रूप से परेशान महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। विक्षित महिला के साथ दुष्कर्म का पता तब चला जब वह गर्भवती हुई। वार्ड की एक स्टाफ नर्स ने जब पीड़िता से पूछताछ शुरू की तो उसने कहा कि वार्ड बॉय ने उसके साथ गलत काम किया है। स्टाफ नर्स ने संस्थान के प्रशासन को इसकी जानकारी दी। अस्पताल के डिप्टी मैडिकल सुप्रिडेंट ने इस दुष्कर्म की पुलिस में शिकायत दी। 

पुलिस ने आरोपी के वार्ड बॉय खिलाफ के दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने मानसिक रूप से परेशान महिला का मैडिकल करवा दिया है, जिसमे रेप की पुष्टि हुई है। उधर, आरोपी ने भी पुलिस के सामनेर रेप करने की बात स्वीकार कर ली है।