SBI के गार्ड की बंदूक से महिलाओं को लगी गोली, मचा हड़कंप (Video)

12/2/2016 4:22:17 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): जगाधरी के स्टेट बैंक अॉफ इंडिया के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिसमें 2 महिलाएं जख्मी हो गईँ। 

दरअसल हुआ यूं कि सुरक्षाकर्मी की बंदूक उसके हाथ से छूटकर नीचे गई और गोली चल गई, जोकि 2 महिलाओं को लग गई। जिसके बाद उन्हें निजी आस्पताल में भर्ती करवाया है। 

बैंक मैनेजर का कहना है कि बीबीपुर की रहने वाली शाइना और सबिला बैंक में पेंशन लेने के लिए लाइन में लगी थी, तभी एेसा हादसा गया। दोनों हालत ठीक बताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पे पहुंचकर घायल महिलाओं का जायजा लिया और बताया कि ये हादसा था जो अचानक हुआ। अभी घायल महिलाओं ने कोई बयान नहीं दिया है। जैसे ही वो बयान देगी उसके आधार पर कार्रवाई कर देंगे।