छापेमारी में घिनौने धंधे का पर्दाफाश, 4 लड़कियां व 6 युवक काबू

11/25/2016 10:45:39 AM

गुड़गांव: सिटी में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इस बार सैक्टर-29 थाना पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जाता है सैक्टर-28 स्थित एक गैस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा बदस्तूर चल रहा था। शिकायत पर पुलिस टीम ने गत शाम गैस्ट हाउस पर छापामारी कर इस घिनौने धंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस की इस कार्रवाई में लड़कियोंं व ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। 

इस सम्बंध में ए.सी.पी. सदर अनिल ने बताया कि सैक्स रैकेट का खुलासा किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सैक्टर-28 स्थित प्लाट नम्बर-111 के गेस्ट हाउस पर छापामारी कर वहां से 4 लड़कियों व आधा दर्जन से अधिक युवकों को गिरफ्तार किया है। 

साइबर सिटी में यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी गुडग़ांव पुलिस ने साइबर सिटी में स्पा, मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। साइबर सिटी का एमजी रोड इलाका शहर का सबसे बदनाम एरिया माना जाता है। यहां पर सबसे ४यादा पब, मॉल, स्पा व मसाज सैंटर हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ सैक्टर-29 थाना में सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सैक्टर-28 स्थित एक गैस्ट हाउस में गलत काम हो रहा है। योजना के तहत वीरवार की शाम पुलिस टीम अचानक वहां छापा मार दिया। पुलिस की दबिश होते ही वहां अफरा तफरा मच गई। 

पुलिस ने रजिस्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया। आपको बता दें कि पिछले ही महीने सैक्टर-29 थाना पुलिस ने एक स्पा सैंटर पर छापामारी कर वहां से 9 लड़कियों सहित कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। सितम्बर महीने में भी पुलिस ने सुशांतलोक एरिया के एक स्पा सैंटर में छापामारी कर 6 लड़कियों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके दो हफ्ते पहले ही सैक्टर-5 थाना एरिया अंतर्गत पालम विहार रोड पर एक स्पा मसाज के नाम पर चल रहे देह धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।