राष्ट्रीय पहलवान के खाते से उड़ाए 90,000 रुपए

12/25/2016 3:25:22 PM

सोनीपत: नोटबंदी के बाद से लोगों ने अपनी जमा पूंजी बैंक खातों में जमा करवा दी है, लेकिन वहां अब साइबर क्राइम करने वालों की निगाहें इन खातों पर हैं। पुलिस भी साइबर क्राइम को रोक पाने में असफल साबित हो रही है। ताजा मामला नैशनल खिलाड़ी से ए.टी.एम. ठीक करने के लिए आई काल से 90,000  रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राठधाना गांव निवासी सुखबीर कुश्ती के नैशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके मोबाइल पर फोन आया कि आप का ए.टी.एम. खराब हो चुका है। ए.टी.एम. को ठीक करवाने के लिए अपने पुराने ए.टी.एम. की जानकारी दें। जानकारी देने के बाद टैक्स भरने के लिए गए। वहां खाते में रुपए नहीं होने की बात कही गई। खाते से 90,000 रुपए पहले ही निकाले जा चुके थे। उसके फोन पर आई कॉल से उक्त फोन नम्बर पर कॉल कर समस्या की जानकारी दी। खुद को बैंक कर्मचारी बता रहे व्यक्ति ने ए.टी.एम. को ठीक करने के लिए एक गारंटर की मांग की। जिस पर अपने साथी बलजीत हिन्दुस्तान क्रेन के संयोजक का ए.टी.एम. की जानकारी गारंटर के तौर दी। उसके मोबाइल पर खाते से 22,000 रुपए निकाले जाने का मैसिज आया। उसके बाद समझ में आया कि उसके साथ ठगी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी।