झेलम एक्सप्रैस में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

12/11/2016 11:03:19 AM

सोनीपत: झेलम एक्सपै्रस में एक कम्पार्टमैंट की सीट के नीचे से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सोनीपत जी.आर.पी. ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। 

मृतक की पहचान धमेंद्र निवासी कोलवा मुरेना (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। जानकारी अनुसार सुबह के समय पुणे से जम्मू जाने वाली झेलम एक्सप्रैस गाड़ी के एक कम्पार्टमैंट की सीट के नीचे युवक का शव होने की सूचना सोनीपत जी.आर.पी. पुलिस को मिली। मृतक की की जेब से मिले कागजातों से उसकी पहचान मध्यप्रदेश के कोलवा मुरेना निवासी धर्मेंद्र (करीब 25) के रूप में हुई। वह वीरवार को पुणे रेलवे जंक्शन से झेलम एक्सप्रैस गाड़ी में सवार होकर मुरेना आ रहा था।