भाजपा सरकार ने देश-प्रदेश को कमजोर किया : तंवर

11/19/2016 4:03:11 PM

रेवाड़ी (वधवा): कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि 3 सालों में भाजपा की सरकारों ने देश व प्रदेश को कमजोर किया है। किसान, मजदूर व सैनिकों के हितों पर चोट हुई है। हम सभी को मिलकर इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. का पानी आखिर में हमारी सरकार बनने पर ही प्रदेश में आएगा। वर्तमान सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। 


उक्त विचार तंवर ने शुक्रवार को नगर के रेजांगला पार्क में विजय दिवस एवं रेजांगला शहीदी समारोह के संयोजक व पूर्व मंत्री कै.अजय सिंह यादव द्वारा आयोजित शौर्य सम्मान समारोह में व्यक्त किए। समारोह में कांग्रेस की सी.एल.पी. लीडर किरण चौधरी, कुमांऊ रैजीमैंट के मेजर जनरल अजय अहारी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव राव व अनेक पूर्व विधायक विशेष रूप से मौजूद थे। समारोह में बड़ी संख्या महिलाओं की भी थी। समारोह के मुख्यातिथि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद नेता लालू प्रसाद यादव किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सके। समारोह में प्रमुख रूप से युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया और शहीदों को याद किया गया। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार में सैनिकों की सबसे अधिक दुर्गति हुई है। 


नरेंद्र मोदी ने पी.एम. बनने से पूर्व सबसे पहले रेवाड़ी में पूर्व सैनिक रैली कर ओ.आर.ओ.पी. को लागू करने का वायदा किया था लेकिन आज इस वायदे को मोदी ने पूरा नहीं किया और पूर्व सैनिक आत्महत्या कर रहे हैं। नोटबंदी की ङ्क्षनदा करते हुए उन्होंने कहा कि किस नीति से देश के 10-15 करोड़ लोग रोजाना सड़कों पर लाइनों में खड़े हो रहे हैं। व्यापार ठप्प हो गया है। मेहनत करने वाले के धन को काला बता दिया और जो काला धन विदेशों से लाना था, नहीं लाए। इसके बावजूद लोगों के सर से मोदी का भूत नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि पहले बैंकों से 4000, फिर 4500 और अब 2000 रुपए निकासी के आदेश दे दिए गए हैं। अब इसके बाद बैंकों को ताला लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. का पानी केवल कांगे्रस ही प्रदेशवासियों को दिला सकती है। 


सी.एल.पी. लीडर किरण चौधरी ने कहा कि मैं फौजी की बेटी हूं और एक फौजी की पीड़ा व दर्द को जानती हूं। मेरे पिता ने ही मुझे बताया था कि किस तरह कुमांऊ रैजीमैंट के जवानों ने चीन की सेना से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी। सी.एम. द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उन्होंने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जल्दी से जल्दी लागू किया जाए। यदि इसके लिए प्रधानमंत्री के पास जाना पड़े तो उन्हें जाना चाहिए। अन्यथा प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से लड़ाई लडऩे को तैयार रहने को कहा। एस.वाई.एल. के पानी से दक्षिण हरियाणा की प्यास भी बुझेगी। किरण चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को याद करते हुए कहा कि कै. अजय सिंह यादव के समधी बनने से पूर्व मेरे उनके साथ पुराने संबंध रहे हैं।

 
लालू यादव ने कै. अजय के पुत्र चिरंजीव राव से अपनी पुत्री के रिश्ते की बात करने के लिए सबसे पहले मुझसे से ही सलाह ली थी और मैंने लालू जी से कहा था कि लड़का बहुत अच्छा है और तुरंत रिश्ता पक्का कर दो। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री कै. अजय सिंह यादव ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि चीन के साथ 1962 में हुए युद्ध में बहादुर सैनिकों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। लालू प्रसाद यादव के दूत के रूप में संदेश लेकर आए बिहार के सांसद बुल्लू मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद का रिश्ता यहां से बेटी-रोटी का रिश्ता है।