हरियाणा से कबूतरबाजी का होगा खात्मा, 370 केस दर्ज, 351 गिरफ्तार : विज

10/10/2020 9:16:46 AM

चंडीगढ़ (पांडेय) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कबूतरबाजी और धोखाधड़ी से विदेश में भेजने वाले लोगों के खिलाफ 370 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। इसके तहत आरोपियों की धरपकड़ करते हुए पुलिस ने 351 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से 1.04 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है। विज ने कहा कि हरियाणा की धरती से कबूतरबाजी जैसे गोरखधंधे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए राज्य स्तर पर ऐसे मामलों को निगरानी एवं जांच करने हेतु ‘विशेष जांच दल’ (एस.आई.टी.) का गठन किया गया है। इस दल में एक पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में 6 एस.पी. स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

यह टीम प्रदेश के युवाओं को धोखाधड़ी से लाखों रुपए ऐंठकर गैर-कानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले कबूतरबाजों की जांच कर रही है। कबूतरबाज विश्व के अनेक देशों में लोगों को अवैध तौर पर भेजने का काम रहे थे। इनमें अमरीका, मलेशिया, मैक्सिको,दुबई इत्यादि देश शामिल हैं। उन देशों की सरकार की ओर से वापस भारत भेजे गए लोगों में हरियाणा के कुल 421 नागरिक शामिल हैं। गृह मंत्री ने बताया कि इस संबंध में टीम को सख्त एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके फलस्वरूप पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी की है। उन्होंने एस.आई.टी. की मुखिया एवं करनाल आई.जी. भारती अरोड़ा सहित टीम के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना की। 

करनाल में सबसे ज्यादा दर्ज हुई एफ.आई.आर.
विज ने बताया कि करनाल जिले में सबसे अधिक 175 एफ.आई.आर. हुई हैं। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र में 80, कैथल में 51, अम्बाला में 44 तथा भिवानी, दादरी, सिरसा, नारनौल तथा भिवानी में सबसे कम एफ.आई.आर. दर्ज हुई हैं। इनके अलावा अन्य जिलों में इस प्रकार के मामले दर्ज किए गए हैं।

4 माह में एस.आई.टी. के पास पहुंची 646 शिकायतें 
इसके तहत विटळशेष अनुसंधान टीम को गत 4 माह में 646 शिकायतें मिली है, जिनमें से 370 शिकायतों पर मुकद्दमे दर्ज किए गए और 276 शिकायतें जांच के लिए संबंधित जिलों में भेजी जा चुकी है। इस टीम के द्वारा वर्ष 2018 व 2019 में दर्ज हुए 51 मुकद्दमों और वर्ष 2020 के 370 मुकद्दमों की जांच करके कुल 351 आरोपियों को गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की है। यह गत 12 वर्षों में 24 इमीग्रेशन अधिनियम तहत गिरफ्तार कुल अभियुक्तों से 94 प्रतिशत अधिक है।

Manisha rana