हरियाणा विधानसभा सत्र शुरु होने में 2 दिन बाकी, स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता कोरोना पॉजिटिव

8/24/2020 12:24:43 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। 26 अगस्त से हरियाणा में विधानसभा सत्र शुरु हो रहा है, लेकिन इससे पहले स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने बीते कल कोरोना टेस्ट करवाया था, अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इससे पहले उनके भांजे अमित गुप्ता सहित हरियाणा विधानसभा के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 


बता दें कि हरियाणा में विधानसभा सत्र को लेकर सभी विधायकों, मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों व पत्रकारों को विधानसभा में एंट्री के लिए कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य किया है। इसी के चलते सभी का कोरोना टेस्ट चल रहा है।

 

 

vinod kumar