हरियाणा बलात्कार के मामले में देश में पहला प्रदेश बना : डा.तंवर

10/5/2018 11:51:02 AM

सिरसा(ब्यूरो): जय जवान-जय किसान का नारा देने वाली केंद्र सरकार किसानों पर लाठियां चलवा रही है। उन्हें देश की राजधानी में घुसने नहीं दिया जा रहा। अन्नदाताओं का ऐसा अपमान करने वाली भाजपा सरकार इस पाप के बोझ से मुक्त नहीं हो सकती। उक्त बात कार्यकत्र्ताओं से बातचीत करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.अशोक तंवर ने अपने सिरसा प्रवास दौरान कही। 

डा.तंवर ने कहा कि हरियाणा में सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे लगा रही है और दूसरी तरफ  हरियाणा बलात्कार के मामले में देश में पहला प्रदेश बन गया है। सरकार दरिंदों से बेटियों को बचाने के लिए कोई ठोस काम नहीं कर रही। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने पूरे 4 साल हो गए हैं, मगर प्रदेश का कोई भी वर्ग इस सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। केवल कांग्रेस पार्टी ही आम जनता का भला कर सकती है। एक लंबा राजनीतिक इतिहास रखने वाली कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश के आम आदमी और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है।

 इसके उलट भाजपा ने केवल जातीय सम्प्रदाय और वर्गवाद के नाम पर लोगों को उकसाने और देश में दंगे फैलाने का काम किया है। इन दोनों के बीच फर्क समझने की जरूरत है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में हर रोज धरने, प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं। इसकी वजह यही है कि इस सरकार ने आम आदमी का जीने का अधिकार भी छीनने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि वे कांग्रेस पार्टी के झंडे को स्वीकार करते हुए आगे बढऩे के लिए साथ दें। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Deepak Paul