पानी सप्लाई करने गए RO प्लांट संचालक की करंट लगने से मौत

7/18/2017 12:31:40 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज):भिवानी में बारिश के दौरान लोहे के गेट में आए करंट ने एक युवक की जान ले ली। बताया जाता है कि मृतक युवक आर.ओ. का पानी सप्लाई का काम करता था और जब वह रोज की तरह पानी सप्लाई करने गया तो एक गेट खोलते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पर्चा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार भारत नगर निवासी 38 वर्षीय युवक जोगेंद्रर शहर में आर.ओ. का पानी सप्लाई करने का काम करता था। हर रोज की तहत वह सुबह पानी सप्लाई कर रहा था। जैसे ही वह रोहतक गेट पर बालाजी मार्बल पर पानी देने पहुंचा और गेट खोला तो अचानक करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक के चचेरे भाई नशीब ने बताया कि बारिश की वजह से गेट में करंट आया हुआ था। जोगेंद्रर 38 वर्ष का था, वह एक बेटे व एक बेटी का पिता था।

वहीं मामले की जांच में जुटे सिटी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने करंट के लिए बिजली निगम की लापरवाही के सवाल पर कहा कि मामले में इस बारे में भी जांच की जाएगी।