कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत, नवजात को गोबर के ढेर में फेंका

9/26/2017 3:56:54 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी के बहल क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। ग्रामीणों को गोबर के ढेर पर एक नवजात बच्चा मिला है। अाशंका जताई जा रही है कि अविवाहित लड़की द्वारा बच्चे को यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने नवजात बच्चे को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीणों को रोड़ से लगते गोबर के ढेर पर नवजात लड़का मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर लोहारू सीएचसी में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जं पर चिकित्सकों ने बच्चे की हालत अभी सही बताई है लेकिन उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह और इलाज चलेगा उसके बाद बच्चा संबंधित विभाग को दे दिया जाएगा। 

जांच अधिकारी राजेंद्र एएसआई ने बताया कि आशंका है कि किसी अविवाहित लड़की ने अपनी पहचान छुपाने के लिए बच्चे को गोबर के ढेर पर फेंका है। उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बच्चा किसका है।

वहीं सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन राजबाला श्योराण ने बताया कि बहल के आसपास के गांव में एक दो दिन में हुई डिलिवरी की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर बच्चे की मां का पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये लड़का 10-12 घंटे पहले ही जन्मा है।