हरियाणा बीजेपी ने की 2 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानें लिस्ट में कौन है शामिल

3/12/2020 1:43:27 PM

चंडीगढ़(धरणी)- भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है हरियाणा से बीजेपी ने दो राज्यसभा सांसदों के उम्मीदवारों के नाम चुने है जिनमें .दुष्यंत कुमार गौतम और रामचंद्र जांगड़ा का नाम शामिल है। 



बता दें कि पूर्वी दिल्ली के कोंडली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्यासी दुष्यंत कुमार गौतम का जन्म 29 सिंतबर 1957 को दिल्ली के पदम सिंह गौतम के घर हुआ। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी कर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढा़ई पूरी की। इसी दौरान वे छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए और एवीबीपी के सदस्य बन गए। 

गौतम ने दलित मुद्दों को बखुबी उठाकर लोगों के सामने रखा। जिसके बाद उन्हें अनुसूचित मोर्चे का उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। वे तीन बार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बने। अभी वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सह-प्रमुख भी हैं।


वहीं दुष्यंत गौतम 1997 से 2002 तक दिल्ली के कोडली नगर निगम क्षेत्र से भाजपा के पार्षद रहे हैं। वह इस क्षेत्र से 2002 में निगम पार्षद का चुनाव हार गए थे। इसके बाद वे कोंडली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक का चुनाव लड़े और तीनों ही बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

Isha