हरियाणा BJP ने प्रदेश स्तरीय संगठन में किया फेरबदल, बदले जिला अध्यक्ष और प्रभारी, कैथल में इनको बनाया नया जिला अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 09:28 AM (IST)

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। इससे पहले हरियाणा बीजेपी ने देर रात बड़ा फेरबदल किया। भाजपा ने शुक्रवार रात हरियाणा के छह जिलाध्यक्षों और चार जिला प्रभारियों को बदल दिया। हटाए गए छह में से पांच जिला अध्यक्ष को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है।


PunjabKesari

भाजपा ने हिसार की जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ की जगह अशोक सैनी, जींद के जिलाध्यक्ष राजू मोर की जगह तेजेंद्र ढुल, सिरसा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग की जगह शीशपाल कांबोज, रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान की जगह वंदना पोपली और कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान की जगह सुशील राणा, कैथल के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के स्थान पर पार्टी ने मुनीश कठवाड़ को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं हटाए गए जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, राजू मोर, निताशा सिहाग, प्रीतम चौहान और रवि बतान को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि अशोक गुर्जर को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

4 जिला प्रभारियों की भी नई नियुक्ति 

महेंद्रगढ़ की जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़ के स्थान पर शंकर धूपड़,  कैथल के जिला प्रभारी मनीष यादव के स्थान पर अमरपाल राणा, जींद के लिए राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार के स्थान पर प्रो. मदन गोयल और भिवानी की रेणु डाबडा के स्थान पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static