हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक खत्म, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

7/21/2021 8:31:14 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं। 



इसके साथ बैठक में बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू सहित केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सांसद नायब सैनी, रतन लाल कटारिया, सुभाष बराला, रामबिलास शर्मा, डॉ सुधा यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह मौजूद हैं।



इस बैठक में प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, सरकार की योजनाएं, संगठनात्मक विषय, किसान आंदोलन, मौजूदा घटनाक्रम जैसे कोरोना समेत तमाम विषयों पर चर्चा कर आगे की योजना बनाई गई। वहीं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने कल से हरियाणा प्रवास पर होंगी। उनकी गुरुग्राम से बैठकें शुरू होंगी

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar