हरियाणा भाजपा चुनाव समिति की बैठक खत्म, सभी 90 की 90 सीटों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2024 - 07:44 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा भी लगातार बैठकों का आयोजन कर रही है। वहीं हरियाणा भाजपा चुनाव समिति की बैठक भी खत्म हो गई है। बता दें कि बैठक में सभी 90 की 90 सीटों पर चर्चा हुई।

हरियाणा में इस बार सरकार बनाने के लिए 2.01 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। हरियाणा में 95 लाख महिला वोटर हैं, तो वहीं 1.06 करोड़ पुरुष वोटर हैं। विधानसभा 2024 के लिए कुल 20629 बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें 735 नए बूथ बनाए गए हैं। हरियाणा की 90 सीटों में से 73 सीटें सामान्य है और 17 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा बता दें कि चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 फेज में कराना के निर्णय लिया है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static