हरियाणा BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, 27 जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी... देखें लिस्ट
punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 09:25 AM (IST)
चंडीगढ़/पंचकूला: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता की सहमति और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत बडैच के निर्देशानुसार 'अल्पसंख्यक मोर्चा' की नई संगठनात्मक नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी द्वारा जारी सूची में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री सहित मीडिया, सोशल मीडिया, IT और 27 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है।

