कुरुक्षेत्र पहुंचे BJP अध्यक्ष अमित शाह

3/26/2017 2:12:57 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर):कुरुक्षेत्र में 3 दिनों से चल रही कार्यशाला के समापन पर पहुंचे  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस कार्यशाला के तहत जो 154 लोग चुने गए हैं उनसे बात की और उनको आने वाले समय में चुनाव के लिए भी तैयार किया। लगभग एक घंटा अमित शाह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता के बीच में बिताया। हालांकि अमित शाह ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाई रखी और कोई भी बात किए बिना आयोजन स्थल से निकल गए। उनके जाने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से कार्यकर्ता और पार्टी दोनों मजबूत होते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में उतर प्रदेश में जो प्रचंड बहुमत सरकार को मिला है उसको लेकर और आने वाले चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकताओं में अपनी बात रखी और उन्होंने बताया कि इस आयोजन में जो कार्यकर्ता तैयार होते हैं वही आने वाले समय में चुनाव की दिशा और दशा तय करते हैं। पार्टी के अंदर पिछले दिनों हुई विधायकों की नाराजगी पर जब उनसे पूछा गया कि कोई बात हुई है क्या, तो उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में इस तरह की कोई बात नही हुई है।