हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बोले- सरकार कर रही है अच्छा काम
punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 03:56 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रेस वार्ता की। इनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। विनोद तावड़े ने कहा कि प्रेस वार्ता में हरियाणा बीजेपी को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया है तथा संगठन के नाते सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। तावड़े ने कहा कि हरियाणा की जनता ने 2014 के बाद 2019 में भी हमें चुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी अध्यक्षों सहित कई लोगों की समन्वय समिति बने तथा आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने खेलों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। विनोद तावड़े ने कहा कि हरियाणा स्पोर्ट्स हब है। ओपी धनखड़ ने भी कहा कि हरियाणा खेलों की राजधानी है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि नड्डा जी का प्रवास हरियाणा सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। वह उनकी बातों पर अमल करने से जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। विनोद तावड़े ने कहा कि नड्डा जी की बातों पर हरियाणा बीजेपी अमल करेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ratha Saptami : हर तरह के कष्ट से छुटकारा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

विदेश मामलों पर चर्चा के लिए भारत आएंगी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक

आज मनाई जा रही है सूर्य जयंती, विधिपूर्वक व्रत करने से जीवन में मिलेगी सुख-समृद्धि

प्रेम प्रसंग के चलते हुआ रिश्तों का कत्ल: कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार