हरियाणा बोर्ड के ओपन स्कूल का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 12.04 % व 12वीं में 17.19% परीक्षार्थी हुए पास

5/20/2017 2:07:37 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज):हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ओपन स्कूल का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं ओपन का रिजल्ट 12.04 फीसदी और  
12वीं ओपन का 17.19 फीसदी रहा। 12वीं ओपन में फतेहाबाद के पंकज बेरवाल और कुरुक्षेत्र के शालू सैनी 500/440 अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर हिसार की रेखा ने 436 अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर फतेहाबाद की सुगंधा जैन ने 432 अंक प्राप्त किए हैं। 

10वीं में सिरसा के राकेश 500/436 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर पलवल से नरेंद्र सिंह ने 427 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर झज्जर से सूरज और सिरसा से ओमप्रकाश ने 424 अंक प्राप्त किए।