Haryana Board Result : बच्चों का इंतजार खत्म, इस दिन निकलेगा रिजल्ट
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 11:48 AM (IST)
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं व दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अंकन व यूएमसी मामलों की सुनवाई सहित सभी कार्य पूरे कर लिए हैं। इसी सप्ताह दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड की साइट पर ज्यादा लोड के कारण बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी होने के एक दिन बाद दसवीं का परिणाम जारी किया जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 20 मार्च तक दसवीं व 1 अप्रैल तक बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन करवाया था। प्रदेशभर में 1431 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी। इनमें 2,96,593 लड़के व 2,69, 818 लड़कियां शामिल रहीं। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह परिणाम जारी कर दिया जाएगा।