Haryana Cabinet Expansion: विज की नाराजगी बरकरार, आज मंत्रिमंडल विस्तार में नहीं लेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 09:11 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में नव गठित नायब सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में अभी तक 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। भाजपा सरकार आज 11 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। विधायक दल की बैठक से नाराज होकर अपने घर गए पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। भाजपा नेता उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। अनिल विज की नाराजगी अभी भी बरकरार है। वह मंत्रिमंडल विस्तार में हिस्सा नहीं लेंगे। वह अंबाला कैंट में ही रहेंगे। विज कैंट सचिवालय में लगाई गई शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का आवरण करेंगे।

बताया जा रहा है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद नए मंत्री बनाए जाने वालों के नाम फाइनल कर लिए हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मनोहर सरकार में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री बनाए गए थे। अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सैनी सरकार में सभी समीकरणों को साधते हुए कुल 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 
 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static