हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक शुरु, आबकारी पालिसी पर चर्चा संभव

5/6/2022 4:02:30 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में राज्य की नई आबकारी नीति पर चर्चा संभव है। राज्य में शराब के रेट कम होने की संभावना है। सरकार देश व राज्य में बनने वाली शराब के दाम कम करने पर विचार कर रही है।

भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार इस बार शराब के दाम नहीं बढ़ाएगी, लेकिन एक जोन में चार वेंडर की मंजूरी दी जाएगी। शराब ठेकेदारों को उप ठेके खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मेक-इन-इंडिया को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार अपने देश और राज्य में बनने वाली शराब के रेट कम करने पर विचार कर रही है।

Content Writer

Isha