हरियाणा की कैबिनेट मीटिंग आज, शाह के दौरे से पहले सीएम सैनी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 08:39 AM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) :  हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज 3 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। मुख्य सचिव ने बैठक की आधिकारिक अधिसूचना जारी की  है। फिलहाल कैबिनेट का एजेंडा नहीं जारी हुआ।

सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। संभावना है कि बैठक में गुजरात दौरे में मिले करीब 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर  रणनीति बन सकती है। सेमीकंडक्टर, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के निवेश प्रस्तावों पर फोकस रहेगा। निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए विभागों को जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे पर हो सकती चर्चा

रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी जैसी मांगों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित की नई नीतियों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

जानकारी हो कि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे हरियाणा आएंगे। करनाल में पदयात्रा और अंबाला में शहीद स्मारक के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह के दौरे से पहले कैबिनेट बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static