हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

7/21/2022 5:25:51 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम पांच बजे मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी जिसमें मनोहर सरकार कई अहम फैसले ले सकती है और साथ ही हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख को लेकर भी फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा भी बैठक में कई अहम विषयों को लेकर फैसले लिए जाएंगे। वहीं प्रदेश सरकार चार शहरों ( गुरूग्राम, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत) में गरीबों के लिए मकान बनाएगी। सहकारी बैंकों की मजबूती, कुछ रिटायर्ड कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति समेत कई विषयों पर आज बैठक में चर्चा होगी। 


बता दें कि हरियाणा विधानसभा की ओर से आज दो दिवसीय ट्रेनिंग और ई विधानसभा को लेकर कार्यक्रम पंचकूला में रखा गया है जिसमें सीएम से लेकर सभी विधायक मौजूद होंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana