Haryana Top 10: आज 12 बजे होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

10/19/2022 7:24:14 AM

डेस्क: सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक चंड़ीगढ़ में होगी। यह बैठक सचिवालय के चौथी मंजिल पर दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी। जिसमें प्रदेश सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहेगे। बैठक में पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव को लेकर  रणनीति बनाई जाएगी। बीते दिनों हुई बुधवार को हुई बैठक में मनोहर लाल ने कहा था कि कोई मंत्री बाहर नहीं जाएगा,सभी बैठक में उपस्थित होना है। 

गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी 

गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में साइबर क्राइम पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लैपटॉप, दो एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और 50 हजार रुपए नकदी बरामद की हैं।

हिमाचल में दोबारा से बनेगी बीजेपी की सरकार: संजय भाटिया 

बीजेपी सांसद संजय भाटिया ने दावा किया है कि इस बार भी दोबारा से हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने आप पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि जो हाल यूपी चुनाव में उनका हुआ था,अब हिमाचल और गुजरात चुनाव में  भी वहीं होने वाला है। संजय भाटिया ने उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उनकी पोल खुल गई है।  

यमुनानगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो लुटेरों को किया गिरफ्तार 

शहर के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी ऐसी तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, लहूलुहान हालत में पैदल चलकर थाने पहुंची महिला 

शहर के भट्टू इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल अवस्था में महिला एक किलोमीटर तक पैदल चलकर थाने पहुंची। महिला को देखकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उसे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला के पति को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। 

मां को पसंद नहीं आई अहोई अष्टमी पर बेटे की दी हुई साड़ी, नौजवान ने निराश होकर फंदा लगाकर दी जान 

शहर की वधवाराम कॉलोनी में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा। तब उसकी सांसे चल रही थी। गंभीर हालत में उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कौशल गैंग के गुर्गे नीरज फरीदपुरिया के घर 10 घंटे चली NIA की छापेमारी, तहखाना खुदवाकर की गई जांच 

नेशनल सुरक्षा एजेंसी(NIA) ने आज फरीदाबाद में 25 हजार के इनामी, कौशल गैंग के गुर्गे नीरज फरीदपुरिया के घर पर छापेमारी की।  एनआईए की टीम तड़के सुबह 4 बजे नीरज के घर पहुंची और छापेमारी करने के बाद 2 बजे वहां से रवाना हुई। 

हरियाणा के मुख्य सचिव ने 7 देशों में भारत के राजदूतों के साथ की अहम बैठक  

 हरियाणा में विदेशी निवेश को आकर्षित करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में विदेशों के साथ परस्पर सहयोग की संभावनाओं को तलाशने के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने आज यहां 7 देशों में भारत के राजदूतों के साथ एक अहम बैठक की। श्री कौशल ने राजदूतों को हरियाणा के सकल घरेलू उत्पाद, राजस्व संग्रहण, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, निवेश अनुकूल नीतियों, कौशल विकास तथा लॉजिस्टिक्स सुविधाओं इत्यादि के बारे में जानकारी दी। 

बकायादार व्यापारिक व्हीकल मालिकों के लिए बड़ा ऐलान, वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत मिलेगी छूट 

प्रदेश के व्यापारिक व्हीकल के बकायेदारों के लिए एक तोहफे के रूप में प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत व्हीकल के रजिस्ट्रेशन या ट्रांसफर के बकाया टैक्स या फीस इत्यादि पर लगे कुल जुर्माने-ब्याज इत्यादि में से मात्र 25 फ़ीसदी व मूलधन रकम भरने की छूट दी है। 

पराली जलाने वालों पर कैथल प्रशासन सख्त, जानकारी न देने पर 14 गांव के नंबरदार सस्पेंड

हरियाणा में हर साल पराली अवशेष जलाने के मामले सामने आते हैं, जिसके चलते प्रदूषण बढ़ने से लोगों को परेशानी होती है। इस साल भी कई जिलों में बड़े स्तर पर पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। कैथल में भी फसल अवशेष जलाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए 14 गांव के नंबरदारों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

भारतीय कुश्ती  टीम को लगा बड़ा झटका, एंबेसी ने स्पेन जाने के लिए नहीं दिया वीजा 

भारत के पहलवानों को स्पेन एंबेसी द्वारा वीजा नहीं देने से अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप ने शामिल होने का अधिकार छिन गया है। इस टीम में अधिकतर पहलवान हरियाणा से थे, जिन्होंने चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत करते हुए तैयारी की थी। 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma