हरियाणा में नहीं पनपने दिया जाएगा कोई भी ''विकास दुबे'': विज, किया लॉकडाउन का इशारा

7/11/2020 9:22:50 PM

अंबाला (अमन कपूर): गैंगस्टर विकास दूबे के एनकाउंटर पर सियासत जारी है। कांग्रेस द्वारा अब विकास दूबे के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए गए तो हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेसी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। विज ने कहा कि अब कांग्रेस को यह सोचना है कि उन्होंने आम जनता का हित देखना है या फिर गुंडे और बदमाशों का और अगर कांग्रेस गुंडे बदमाशों के साथ खड़ा होना चाहती है तो ये अच्छी बात है और जनता इन्हें सबक सिखाएगी। 

इधर, हरियाणा में बढ़ते क्राइम को लेकर भी विपक्ष प्रदेश सरकार को कई तरह की नसीहतें दे रहा है। विपक्ष की नसीहतों का जवाब देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में किसी भी सूरत में किसी भी बदमाश को पनपने नहीं दिया जाएगा। विज ने बताया कि प्रदेश में पुलिस को हाईटेक करने के लिए 112 एमरजेंसी नंबर की शुरुआत जल्द की जाएगी और इससे महज 15 मिनट में व्यक्ति तक पुलिस पहुंचेगी। 

हरियाणा में एक बार फिर लॉक डाउन लग सकता है। इस बात की ओर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज इशारा किया है। विज ने दिल्ली की सीमाओं को भी फिर से सील करने के भी संकेत दिए। विज ने कहा कि प्रदेश हित में और प्रदेश की जनता को बचाने के लिए किसी भी तरह का फैसला लेना पड़ा तो वो लेंगे। 

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के हालातों पर भी गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि हरियाणा का रिकवरी रेट 75 प्रतिशत जा पहुंचा है और अब हरियाणा में होम आइसोलेशन की भी अनुमति दे दी गई है। 

Shivam