हरियाणा: CM खट्टर के बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव

8/25/2020 12:37:07 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देर रात उनकी रिपोर्ट आई है।

मूलचंद शर्मा ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे आइसोलेट हो जाएं और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। बता दें  इससे पहले  सीएम मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करोना पॉजिटिव हो गए थे।

Isha