हरियाणा के कैबिनेट मंत्री का कांग्रेस पर जुबानी हमला, कहा- शीर्ष नेताओं में कोई तालमेल नहीं

5/25/2022 2:16:15 PM

सिरसा(सतनाम): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है औऱ कहा है कि कांग्रेस में अब कुछ भी नहीं बचा है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में कोई तालमेल नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के तीन लोगों की विचारधारा अलग थलग है। प्रियंका गांधी कुछ कहती हैं राहुल गांधी कुछ कहते हैं और सोनिया गांधी कुछ ओर ही कहती हैं। कांग्रेस के नेता हमेशा पशोपेश में रहे हैं। कांग्रेस में निर्णय नहीं लेने की वजह से कांग्रेस लगातार फेल रही हो रही है।

रणजीत सिंह ने निकाय चुनाव के चलते कांग्रेस के प्रवक्ताओं की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस हाईकमान द्वारा सूची पर रोक लगाने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में अब कोई तालमेल नहीं है। कांग्रेस में निर्णय नहीं लेने की वजह से कांग्रेस लगातार फेल हो रही है। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने आज अपने सिरसा निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें 29 मई की सिरसा के ओढ़ां में हो रही प्रगति रैली के लिए भी निमंत्रण दिया।

मंत्री रणजीत सिंह ने दावा किया कि सिरसा की रैली ऐतिहासिक रैली होगी। इस रैली में 60 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। 29 मई की इस रैली में सीएम मनोहर लाल सिरसा जिला को कई सौगातें भी देंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि आप पार्टी के नेता तो पीएम बनने का दावा करेंगे लेकिन उनका अपना ही है सपना देख रहे हैं। लेकिन ऐसा होना उनके लिए बहुत मुश्किल है कि अब तक तो आप पार्टी की कहीं पर भी उपस्थिति दर्ज नहीं है।

कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने सीएम मनोहर लाल द्वारा हरियाणा के एक एक गरीब परिवार से गरीबी निकालने के बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल एक नेक इंसान है उन्हें हरियाणा के हर व्यक्ति के दर्द का पता है। सीएम मनोहर लाल की सरकार में अनेक वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल दिल से लोगों के लिए काम करते है उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल दिन रात जनता की सेवा में जुटे रहते है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai