हरियाणा : हिसार को एनीमिया मुक्त बनाने का अभियान प्रारंभ, 95 साल की बुजुर्ग महिला बनी मिसाल

12/31/2020 11:15:11 AM

हिसार (ब्यूरो) : आजाद नगर क्षेत्र की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला दूसरों के लिए मिसाल बनी है। जिले को एनीमिया मुक्त करने की दिशा में आरम्भ किए गए नो युअर एच.बी. अभियान के तहत जांच में इनका हीमोग्लोबिन स्तर 13 ग्राम मिला, जिसके बाद प्रशासन की ओर से इन्हें प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 बुजुर्ग महिला का नाम कांता देवी है जो ‘हीम’ वैन पर अपने स्वास्थ्य की जांच की लिए पहुंची थीं। देसी खान-पान के चलते यह महिला स्वस्थ थीं। जांच के दौरान 41 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया। इन सभी को जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा-पत्र वितरित किए गए। जिन महिलाओं व बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित स्तर से नीचे था, उन्हें एक माह के लिए आयरन, फॉलिक एसिड तथा अन्य दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं।

 

Manisha rana