हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद में फहराया तिरंगा

8/15/2021 10:26:59 AM

हरियाणा (ब्यूरो): हरियाणा में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां मुख्यातिथि द्वारा झंड़ा फहराया जा रहा है। इसी के तहत राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद भी उठाया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं, पुलिस के जवानों और अति विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।   



उन्होंने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीरों का गुणगान किया। इसके साथ उन्होंने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहां की आज प्रदेश चहुमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज गोल्ड, रजत और कांस्य जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों के इनाम और नौकरियां दी जा रही हैं। वहीं चौथे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को भी इस बार 50-50 लाख रुपए दिए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं का जिक्र किया। 



यमुनानगर में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने पुलिस लाइन के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा मार्च पास्ट में शामिल पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मी, होम गार्ड व एनसीसी कैडट ने मास्क पहने हुए थे। मार्च पास्ट का नेतृत्व बिलासपुर के उप पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने किया तथा मार्च पास्ट में शामिल पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद, महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक सोनिया, होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक रमेश कुमार ने किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar