अमित शाह का हरियाणा दौरा फाइनल, 2 से 4 अगस्त को करेंगे शिरकत

7/13/2017 4:18:30 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा दौरे की तारीख तय हो गई है। जिसके तहत अमित शाह 2, 3 अौर 4 अगस्त को हरियाणा आएंगे। जानकारी के अनुसार 26 अौर 27 जुलाई को जींद में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जिसमें उनके दौरे की तैयारी के लिए बातचीत होगी। वहीं बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन अौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहेंगे।