हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे दिल्ली, कई मंत्रियों से हो सकती है मुलाकात

7/16/2021 3:41:23 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह कई मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बीती 29 जून को दिल्ली पहुंचे थे, यहां पर उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री और केंद्रीय उर्वरक व रासायन मंत्री से मुलाकात की। इन मुलाकातों में कई अहम प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा हुई थी। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar