हरियाणा सी.एम. का आई.टी. सलाहकार गिरफ्तार

5/25/2018 8:49:09 AM

चंडीगढ़(संदीप): पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय सतनाम को सड़क हादसे में घायल करने के मामले में सैक्टर-3 थाना पुलिस ने जांच के बाद कार चला रहे हरियाणा मुख्यमंत्री के आई.टी. सलाहकार धु्रव मजूमदार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि बाद में औपचारिकता पूरी करने के बाद धुव्र को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहले सैक्टर-3 थाना पुलिस यह पता नहीं कर पा रही थी कि हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था, जिस कारण पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर शुरू में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। घायल सतनाम की हालत पी.जी.आई. में गंभीर बनी हुई है। 

Rakhi Yadav