दिल्ली में बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे हरियाणा के CM मनोहर लाल

1/22/2020 1:57:51 PM

डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भाजपा पार्टी ने कमर कस ली है। इस बाबत बीजेपी ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल भी है। इस लिस्ट में 40 नाम हैं। 

अब सीएम मनोहर लाल दिल्ली में बीजेपी के लिए वोट मांगेगे। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा। राजधानी में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी का मुकाबला एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से है। ऐसे में अब कोई भी पार्टी चुनाव प्रचार प्रसार में कमी नहीं छाेडे़ंगी।

Edited By

vinod kumar