HPSC के जरिए भरे जाएंगे नगर निकाय के ग्रुप ए और बी के पद, सीएम सैनी ने की घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 25, 2025 - 07:13 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट सेशन के बीच में आज कैबिनेट की अहम मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग के बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेस की है, जिसमें सीएम ने कैबिनेट बैठक में लिए फैसलों के बारे में जानकारी दी। 

सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेस ने कहा कि कैबिनेट में टेक्सटाइल पॉलिसी को 2022-25 को बढ़ाकर 18 दिसंबर 2026 के लिए बढ़ा दिया है। पानीपत, फरीदाबाद और सोनीपत में टेक्सटाइल को विकसित करने में ध्यान दे रहे हैं। पीएम मोदी 5 एफ विजिन पर आधारित है। इस निति में उद्योंगों को बढ़ावा देने के लिए प्रवाधान है। इस योजना में 108 प्रोजेक्टों में मजूरी 1800 करोड़ निवेश हुआ है। इसमें 2700 करोड़ का निवेश होगा औऱ 20 हजार युवाओं के लिए नौकरी मिलेगी। वन टाइम स्टेलमेंट योजना के तहत 10 लाख के बकाया टैक्स पर एक लाख की छूट मिलेगी और ब्याज भी माफ होगी। इस योजना का व्यापारी लाभ उठाएं। इसके लिए 180 दिन का समय रखा है।

सीएम सैनी ने कहा कि नगर निकाय के ग्रुप ए और बी के पद एचपीएससी के जरिए भरे जाएं.  ग्रुप c और d के पद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा भरे जाएंगे। 31533 पद स्वीकृत हैं। प्रदेश में मिल्क प्लांट के मालिक को सेस न भरने पर जो जुर्माना लगता था। उस पर कैबिनेट में निर्णय लिया है कि दूध के सैस के भुगतान देरी होने पर 12 प्रतिशत पर साधारण ऋण लगेगा। 

नायब सैनी ने कहा कि स्थानीय नगर निकाय की सभी नव नियुक्त प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। सभी निकाय को 587 करोड़ रुपये जारी किए गए है। साथ में नगर निकाय के 2 पोर्टल को जारी किए हैं। नगर निगम के मेयर का मानदेय 30 हजार, सीनियर डिप्टी मेयर का मानदेय 25 हजार, डिप्टी मेय का मानदेय 20 हजार और पार्षद के मानदेय में 15000 किया गया। इसके अलावा नगर परिषद, नगर पालिकाओं और सदस्यों के मानदेय में वृद्धि की गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static