हरियाणा के CM का B'Day आज: भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं ने कुछ अलग अंदाज में की तैयारियां

5/5/2017 10:19:49 AM

करनाल/रोहतक (कमल मिड्ढा):हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज 64वां जन्मदिन हैं। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता व नेता कुछ अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मना रहे हैं। महाबीरदल दल मंदिर कुंजपुरा रोड में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी किया गया है। 

जीवन परिचय
मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई, 1954 में रोहतक के निदाना गांव में हुआ था। साधारण से किसान परिवार से आने वाले खट्टर पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। खट्टर का परिवार 1947 के भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान से आकार रोहतक जिले के निदाना गाँव में बस गया था।

खट्टर स्कूल की सभी गतिविधियों में काफी आगे थे। खट्टर डॉक्टर बनना चाहते थे, पढ़ाई के इसी शौक के चलते खट्टर अपने परिवार में 10वीं पास करने वाले पहले सदस्य बने। मनोहर लाल खट्टर 10वीं पास करने के बाद दिल्ली में सदर बाजार में दुकानदारी करने लगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।

2014 को बने हरियाणा के CM
मनोहर लाल खट्टर (जन्म: 5 मई 1954) भारत के हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए हैं। 26 अक्टूबर 2014 को उन्होंने हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जो गैर जाट समुदाय से आते हैं, 18 वर्ष बाद वे इस पद पर विराजमान होने वाले पहले गैर जाट नेता हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं।

हरियाणा विधान सभा में वे करनाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय के पश्चात् विधायक दल द्वारा उन्हें नेता चुना गया तथा मुख्यमंत्री पद हेतु नामित किया गया।