भारत जोड़ो यात्रा के जरिए एक साथ नजर आई हरियाणा कांग्रेस, बैठक कर बनाई गई रणनीति

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 05:57 PM (IST)

दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस में काफी उत्साह नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से गुटबाजी के आरोप से घिरी कांग्रेस के तमाम नेता भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रणनीति बनाने के लिए एक साथ बैठकर चर्चा करते नजर आए। यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर दिल्ली में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी समेत तमाम नेता मौजूद रहे। खास बात यह है कि इस बैठक में पार्टी के सभी नेता शामिल हुए। माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए हरियाणा कांग्रेस के तमाम नेता सभी नाराजगी भूलकर एक साथ राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे।

 

किरण चौधरी और कुमारी सैलजा भी बैठक में हुई शामिल

 

हरियाणा पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा बुधवार को एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में यात्रा को सफल बनाने की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। राहुल गांधी के आगमन को लेकर हरियाणा कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यात्रा के साथ बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने को लेकर भी मीटिंग में चर्चा की गई।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static