हरियाणा में कांग्रेस ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के 5 नेताओं को किया निष्कासित, पूर्व विधायक भी शामिल

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 05:00 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के 5 नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया। इनमें पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह भी शामिल हैं। पूर्व विधायक रामबीर सिंह हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। बता दें कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए बाहर किया गया है। 

PunjabKesari

रामबीर सिंह ने 15 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा चुनाव में वह अपनी बहू के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने पर्ल चौधरी को मैदान में उतारा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में अत्यधिक गुटबाजी है। पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के दामाद के नाम को आगे बढ़ाया गया। फिर स्थानीय उम्मीदवार को छोड़कर बिहार की बहू को टिकट थमा दी। इन्हीं कारणों से पटौदी में कांग्रेस की करारी हार हुई। अब नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भतीजी को टिकट दी जा रही है।

पहले भी कांग्रेस ने नेताओं को निकाला

इससे पहले कांग्रेस ने 9 नेताओं को पार्टी से निकाला था। जिसमें रादौर से पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी और हिसार से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामनिवास राड़ा शामिल थे। रामिनवास राड़ा सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के करीबी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static