हरियाणा कांग्रेस ने फाईनल किए स्टार प्रचारकों के नाम, कल होगी टिकटों पर चर्चा

9/25/2019 11:03:05 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल): दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस कैम्पेन कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिं के के बाद प्रदेश कांग्रेस कैम्पेनिंग कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के नाम फाईनल किए। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर भी कैम्पेनिंग कमेटी बनाई जाएगी। 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, आनन्द शर्मा, ज्योति आदित्य राव सिंधिया, भंवर जितेंद्र सिंह, सुनील जाखड़, महाबल मिश्रा, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, नगमा सहित कई नेता शामिल किए गए हैं।

अजय यादव ने बताया कि मीटिंग में चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक का काम मेनिफेस्टो को जनता तक पहुचांना होगा। स्टार प्रचारक में बड़े नेताओं के साथ अन्य राज्य जहां कांग्रेस सरकार है, वहां के नेता होंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार को टिकटों पर चर्चा होगी, जिसमें महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा।

Shivam